Yakshini episode 8
अभिमन्यु बिंदु के सवाल का जवाब देते हुए
कहता है अरे बिंदु यह अपना युग है अपना
बचपन का दोस्त भूल गई बचपन में यही
तुम्हारी दो चोटी पकड़ कर खींच देता था और
इसी ने तुम्हारा नामकरण किया था बिंदिया
से बिंदु बिंदु खुश होते हुए कहती है
अच्छा योग तुम ही काका है झील युग अभी
अभिमन्यु की तरफ देखने लग जाता है क्योंकि
उसे बिंदु की बंगाली समझ में नहीं आई थी।
अभिमन्यु बिंदु को समझाते हुए कहता है यार
बिंदु तेरी ना बचपन की आदत अभी तक गई नहीं
है। कभी बंगाली में बात करती है तो कभी
हिंदी में। तुझे पता है ना युग को नेपाली
तक नहीं आती तो बंगाली कहां से आएगी? तू
इससे हिंदी में बात कर। समझी? बिंदु अपनी
गलती महसूस करते हुए कहती है, अरे सॉरी।
हां, मैं भूल गई थी। तुम कब आई युग? बस कल
ही आया मैं बिंदु। कछुआ बिंदु के हाथ की
चाय की ट्रे देखते हुए कहता है। अब बिंदु
सिर्फ कायर को कछुआ अपनी बात पूरी कर पाता
उससे पहले ही कायर उसे उंगली दिखाते हुए
गुस्से से कहता है क्या बोला कछुए तू कायर
नहीं कैरव जॉर्ज नाम है मेरा समझा कछुए
कहीं के अरे वो तो औरों के लिए हमारे लिए
तो तू वही रहेगा ना हमारा कायर हमारा शायर
तू डिस्टर्ब मत कर मैं अभी बिंदु से बात
कर रहा हूं ना तो हां बिंदु मैं बोल रहा
था कि तू सिर्फ अपने यह बचपन के दिलजले
आशिक कायर को ही चाय देगी या हमें भी
पिलाएगी बिंदु गुस्सा गुस्सा हुए बोलती है
तुम्हें की बोलबे कछुए जरा एक बार और
बोलना कुछ नहीं कुछ नहीं वो मैं कह रहा था
कि तीन कप चाय ला देना और कायर के खाते
में लिख देना हां हां पता है तेरी जेब से
कभी एक कौड़ी भी निकली है कंजूस बिंदु कुछ
और बोलती है उससे पहले ही दुकान के अंदर
से उसकी मां की आवाज सुनाई देती है ए खाने
सो बिंदिया आमी चील मां इतना कहकर बिंदु
अपनी मां के पास जाने लग जाती है। बिंदु
के अपनी मां के पास जाते वक्त युग की
निगाहें बिंदु पर ही टिकी हुई थी। बिंदु
को देखकर युग उदास हो गया था। युग की ये
उदासी अभिमन्यु नोटिस कर लेता है और उससे
पूछता है क्या हुआ? तू बिंदु को देखकर
इतना सैड क्यों हो गया? यार कुछ नहीं बस
यही सोच रहा हूं कि बिंदु तो पढ़ने लिखने
में हम सब लोगों से भी होशियार थी ना। तो
फिर यह चाय की दुकान कैसे? ऐसा क्या हो
गया कि उसे चाय की दुकान चलानी पड़ रही
है। कछुआ धीरे से कहता है यह सब यक्षिणी
की वजह से हुआ है युग। युग चौंकते हुए
कहता है क्या कहा यक्षिणी की वजह से कछुआ
अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहता है
हां युग तुझे नहीं पता जब तेरी मम्मी भाग
कछुए ने इतना ही कहा था कि तभी अभिमन्यु
जोर से कछुए की पीठ थपथपाने लगता है जैसे
यह कोई इशारा हो कि रुक जाए। कछुआ बात को
घुमाते हुए कहता है मेरा मतलब यह है कि जब
तेरी मम्मी चली गई थी और तू हॉस्टल में था
तो उसी वक्त यक्षिणी ने बिंदु के पिता को
भी अपना शिकार बना लिया था। अब तुझे तो
पता ही है कि बिंदु का घर उसके पिता ही
चलाते थे। उनके गुजर जाने के बाद वो और
उसकी मां अकेली हो गई तो बिंदु ने अपनी
मां का हाथ बटाना शुरू कर दिया और यह
दुकान ओपन कर ली। बिंदु पढ़ाई भी करती है।
साथ में यह चाय और खाने पीने की दुकान भी
चलाती है। युग मुंह लटकाते हुए कहता है,
अच्छा अभिमन्यु बात को बदलते हुए कहता है,
छोड़ ना यार यह सब। इतने दिनों बाद आया तो
तू उदास मत हो। समझा? यह सब तो चलता ही
रहता है। ऐसा कौन सा शख्स है जिसकी जिंदगी
में गम नहीं है? एक ना एक दिन तो सबको
मरना ही है ना। इसका मतलब यह तो नहीं कि
हम जीना छोड़ देंगे। युक अभिमन्यु की बात
समझ जाता है और कहता है तेरा कहना भी ठीक
है अभिमन्यु अपनों के गुजर जाने के बाद भी
इंसान को जीना पड़ता है। अपने लिए ना सही
पर अपने कर्म के लिए। वैसे कायर तू बता
कैसा है? और क्या चल रहा है आजकल? कायर इस
सवाल का जवाब देता उससे पहले ही कछुआ फटाक
से बोल पड़ता है क्या कर रहा है यह वही कर
रहा है जो बचपन में करता था बिंदु पर लाइन
मार रहा है और बिंदु अभी तक इसे भाव नहीं
देती बचपन की तरह प्रेम पत्र लिखता है पर
बिंदु के लिए नहीं स्कूल में पढ़ने वाले
बच्चों के लिए उसी के पैसे मिलते हैं इसे
और उसी की बदौलत गुजारा चल रहा है कायर
कछुए को मजाक में कनपटी पर मारते हुए कहता
है कुछ भी मत बोल समझा कछुए तू बहुत जल्द
बहुत बड़ा शायर बनने वाला हूं में बस एक
बार मेरी एक किताब पब्लिश हो जाए। फिर
देखना हर जगह मेरा ही नाम होगा। वो तो अभी
किस्मत खराब चल रही है इसलिए कोई पब्लिशर
मिलता नहीं। मिलेगा भी कैसे? तेरी शायरी
ही ऐसी है कि जहर का काम करती है। समझा
तू? कायर को पता था कि कछुए से बहस करना
बेकार है। इसलिए वो युग से कहता है यार
युग तू ना इस कछुए की बातों में मत आ।
तुझे तो पता है इसकी बचपन की मजाक करने की
आदत है। तू बता कैसे आना हुआ? वो भी 13
साल बाद। युग कायर को भी उसकी जॉब और
स्टार्टअप के बारे में सब कुछ बता देता
है। सारी बात सुनने के बाद कायर हैरानी के
साथ कहता है युग तू पागल तो नहीं हो गया?
तू शहर में ड्रग्स लेता था क्या? नहीं तो
क्यों? क्या हुआ? प्लान पसंद नहीं आया
क्या? यार यह तेरा प्लान है या लोगों को
मारने का तरीका? तुझे पता है ना वो
ग्रेवयार्ड कोठी कब्रिस्तान के ऊपर बनी है
और तू कब्रिस्तान के ऊपर खेती करने की सोच
रहा है। मान ले हमने खेती कर भी ली और फसल
भी उग गई तो खरीदेगा कौन? लोग वहां की
सब्जियां खाने से पहले डरेंगे यह सोचकर कि
कहीं भूत ना आ जाए खाकर। युक चिढ़ते हुए
कहता है, यार, मैं ना एक-एक को समझाकर
परेशान हो गया हूं। अब मैं किसी को नहीं
समझाने वाला। यदि तुम तीनों को मेरा साथ
देना है तो दो वरना मैं अकेले भी कर सकता
हूं। मुझे मेरा काम शुरू करने के लिए किसी
के साथ की जरूरत नहीं। मुझे अब कोई नहीं
रोक सकता। कोई यक्षिणी भी नहीं। समझे तुम?
कोई कुछ कहता उससे पहले ही वहां पर अहमद
जो बिंदु की ही दुकान पर काम करता था चाय
की ट्रे लाकर रख देता है। अहमद की उम्र
करीब 16-7 साल होगी। अहमद चाय देकर वहां
से चला जाता है। युग, अभिमन्यु, कछुआ और
कायर चाय पीने लग जाते हैं। चारू के बीच
खामोशी छाई हुई थी। युग के चेहरे से ही
दिख रहा था कि वह नाराज है और उसे कुछ भी
समझाएंगे तो वह समझने वाला नहीं है। कायर
चाय पीते हुए कहता है ठीक है मैं तैयार
हूं पर मेरी एक शर्त है। युग हैरानी के
साथ कहता है अब तेरी क्या शर्त है? पहले
यह कछुए की शर्त और अब तेरी शर्त बता क्या
शर्त है? यार देख तेरे पापा भी एक लेखक थे
ना? हां तो यार तेरी कोई पब्लिशर से
बातचीत हो तो मेरी भी किताब पब्लिश करवा
देना। तेरे पापा तो बहुत बड़े लेखक थे।
युग कायर को समझाते हुए कहता है यार कायर
मेरे पापा लेखक थे मैं नहीं समझा तुझे पता
है ना अब मेरे पापा इस दुनिया में नहीं है
फिर भी ऐसे सवाल कर रहा है कायर उदास हो
जाता है युग कायर का चेहरा देखते हुए कहता
है मेरे पास एक दो पब्लिशर के नंबर हैं
मैं उनसे बात करके देखूंगा तेरे लिए यह
बात सुनकर कायर खुश हो जाता है और युग को
गले लगाते हुए कहता है शुक्रिया शुक्रिया
मेरे भाई युग अभिमन्यु कछुआ और कायर
ग्रेवयार्ड कोठी के अंदर थे और पिछले 4
घंटे से वह लोग ग्रेवयार्ड कोठी की सफाई
कर रहे थे। युग के हाथ में सफाई वाला
कपड़ा था तो अभिमन्यु और कायर के हाथ में
झाड़ू और कछुए के हाथ में पोछा जिससे वह
पूरी ग्रेवयार्ड कोठी को चमका रहा था।
जैसे-जैसे ग्रेवयार्ड कोठी की धूल साफ
होती जा रही थी, ग्रेवयार्ड कोठी की रौनक
बढ़ती जा रही थी। चारों हॉल की सफाई कर ही
रहे थे कि तभी कायर का मोबाइल बजने लग
जाता है। आमीजे जे तो मार
शुद्ध जे तो मार
आ जे तो मार
यही रिंगटोन कायर के मोबाइल में बज रही थी
जिसे सुनकर कछुआ डर जाता है। कछुआ कायर पर
चिल्लाते हुए कहता है यार कायर तुझे कोई
और रिंगटोन नहीं मिली थी क्या? माना तू
बंगाली लड़की को पसंद करता है। इसका मतलब
यह तो नहीं है ना कि तू रिंगटोन भी बंगाली
रखेगा। कायर जेब से मोबाइल निकालते हुए
कहता है यार और कोई भी बंगाली में गाना ही
नहीं मिला। क्या कहा? बंगाली में गाना
नहीं मिला। इतने सारे तो गाने हैं तुझे।
अमिताभ बच्चन का एकला चोलबेरे गाना नहीं
मिला। इतना अच्छा कायर कछुए की बात का कुछ
जवाब नहीं देता और फोन उठाते हुए कहता है
हां बिंदु क्या हुआ? कायर कोतो होए।
ग्रेवयार्ड कोठी में बिंदु के शेखानी तुम
की कर छो तुम्हें मैसेज में बताया था ना
कि युग अब यहीं रहेगा तो ग्रेवयार्ड कोठी
की सफाई करने जा रहा हूं वो मैंने मैसेज
नहीं देखा वैसे जल्दी से यहां पर आ जाओ वो
राशन खत्म हो गया है दुकान का तो उसे लेने
मेहंदी पथार जाना पड़ेगा अभी हां बिंदु बस
अभी आया 2 मिनट रुकना इतना कहकर कायर फोन
रख देता है जैसे ही कायर फोन रखता है कछुआ
कायर को घूरते हुए कहता है लो आ गया कायर
साहब को बुलावा वैसे तो बिंदु लाइन नहीं
देती पर जब काम पड़ता है तो फटाक से कॉल
कर देती है। यह लड़कियां ना बड़ी चालाक
होती हैं। जब काम पड़ता है इन्हें तभी
हमारी याद आती है। वरना वो अपने रास्ते और
हम अपने कायर कछुए पर चिढ़ते हुए कहता है
और हम लड़के लोग कम चालाक होते हैं क्या?
हमें भी तो लड़कियों से सिर्फ और सिर्फ एक
ही चीज चाहिए होती है। और वह है उनका तन।
है ना? कछुआ समझ गया था कि कायर उससे
नाराज हो गया। इसलिए वह अपनी गलती महसूस
करते हुए कहता है, सॉरी यार मैं मजाक कर
रहा था। मुझे नहीं पता था तुझे बुरा लग
जाएगा। यार कछुए तुझे कितनी बार बोला।
तुझे मुझसे मजाक करना है कर। मेरी शायरी
के साथ करना है कर। पर मेरी बिंदु से मत
कर और ना ही उसके बारे में कुछ बोल। तुझे
पता है ना उससे कितना प्यार करता हूं मैं?
सॉरी यार। यह सॉरी वॉरी छोड़ और मेरा एक
काम कर। कछुआ हैरानी के साथ पूछता है।
कैसा काम? कायर झाड़ू कछुए के हाथ में
देते हुए कहता है, मेरे हिस्से की भी सफाई
तू ही कर देना। जब मैं लौटूं, तो यह कोठी
साफ होनी चाहिए। समझा? कछुआ मुंह बनाते
हुए कहता है, हां, समझ गया। कायर युग की
तरफ देखते हुए उससे कहता है, युग मैं
निकलता हूं। सॉरी यार, पर क्या करूं?
बिंदु ने बुलाया है। मना नहीं कर सकता पर
तू फिक्र मत कर। जैसे ही काम खत्म होगा,
मैं यहां वापस आ जाऊंगा। युग कायर के
कंधों पर हाथ रखते हुए कहता है, हां, मैं
समझ सकता हूं बिंदु अच्छी लड़की है। उसका
कभी साथ मत छोड़ना। आई नो उसने हां नहीं
बोला पर जल्दी बोल देगी। उसकी आंखों में
तेरे लिए प्यार साफ दिखता है मुझे। कायर
वहां से चला जाता है। कायर के जाने के बाद
कछुआ युग से कहता है, युग, यहां नीचे तो
पोछा लगा दिया है मैंने। एक काम करता हूं
मैं। ऊपर वाले कमरों में झाड़ू मार कर आता
हूं। तुम दोनों जब तक यहां हॉल की सफाई कर
लो। हां, ठीक है पर संभल कर जाना, गिरना
मत। मुझे क्या गिरा हुआ इंसान समझा है जो
मैं गिर जाऊंगा? इतना कहकर कछुआ सीढ़ियां
चढ़ते हुए ऊपर वाले कमरे की तरफ जाने लगता
है। अभिमन्यु पूछता है, युग एक बात पूछूं?
हां पूछना अभिमन्यु। यार जब तू कायर को
समझा रहा था ना प्यार के बारे में? उस
वक्त तेरी आंखों में एक अलग सी चमक थी और
ऐसी चमक किसी की आंखों में तभी दिख सकती
है जब उसने भी किसी से प्यार किया हो। युग
बीच में ही अभिमन्यु को टोकते हुए कहता है
यार तू पूछना क्या चाहता है? सीधे-सीधे
पूछना यूं घुमा फिराकर क्यों बातें कर रहा
है? यार मैं यह पूछना चाहता था कि बोर में
तुझे हमारी भाभी मिली या नहीं? अभिमन्यु
की बात सुनकर युग शर्मा जाता है। तेरे
चेहरे की ये मुस्कान देखकर मैं कंफर्म हो
गया कि तुझे हमारी भाभी मिल चुकी है। तो
बता ना क्या नाम है भाभी का? युग शर्माते
हुए कहता है शालिनी मेहरा वाह यार नाम तो
बहुत खूबसूरत है। दिखने में तो उससे भी
खूबसूरत होगी। मोबाइल में फोटो तो जरूर
होगी। तो दिखाना जरा मैं भी तो देखूं कि
भाभी कैसी दिखती है। योग अपना पर्स
निकालता है और उसमें से एक पासपोर्ट साइज
की फोटो अभिमन्यु को दिखाते हुए कहता है।
यह है शालिनी। पासपोर्ट फोटो के अंदर एक
बहुत ही खूबसूरत लड़की थी जिसका लंबा सा
चेहरा था। काले-काले लंबे-लंबे बाल,
सुनहरी आंखें और गुलाबी हंठ। शालिनी इतनी
खूबसूरत थी कि कोई भी उसे देखते ही उसका
दीवाना हो जाए।
अभिमन्यु फोटो को देखते हुए कहता है यार
भाभी तो बहुत सुंदर है। पर तुझे भी मानना
पड़ेगा 21 सेंचुरी के जमाने में 90ज का
प्यार चल रहा है। वो बात नहीं है यार।
मोबाइल की सारी फोटो डिलीट कर दी मैंने
शालिनी की। क्या कहा? भाभी की सारी फोटो
डिलीट कर दी। पर क्यों? यार जो लोग हमारी
जिंदगी में नहीं रहते हमें उन्हें अपने
मोबाइल से भी निकाल देना चाहिए क्योंकि
मोबाइल भी आपकी दूसरी जिंदगी ही होता है
जिसके साथ आप हमेशा रहते हो यार तेरी बात
मेरी समझ में नहीं आ रही है और यह बता
तूने भाभी की फोटो मोबाइल से डिलीट क्यों
कर दी या तेरा और भाभी का ब्रेकअप हो गया
यार अनुराग पहले तो तू शालिनी को भाभी
बोलना बंद कर समझा तू और हमारा ब्रेकअप
नहीं हुआ हम अलग हो गए अलग हो गए पर क्यों
यार अभी-अभी तो तूने मुझे खुशी दी थी और
एक पल में वह खुशी मुझसे छीन ली। आखिर
तेरे और भाभी सॉरी शालिनी के बीच में हुआ
क्या था कि तुम अलग हो गए और अगर कोई
छोटा-मोटा झगड़ा है तो यार वो हर
रिलेशनशिप में होते हैं। आजकल इसी से तो
प्यार बढ़ता है। युग कुछ जवाब नहीं देता।
वो सफाई करने का नाटक करने लग जाता है।
यार युग तू ना मुंह मत फेर। बता ना आखिर
तू शालिनी से कैसे मिला और तुम अलग क्यों
हो गए? मैं जानना चाहता हूं। बता यार तू
क्या करेगा जानकर? छोड़ ये सब बुरी यादों
को भूल जाओ। उसी में भलाई है। अरे ऐसे
कैसे छोड़ दूं यार? तुझे नहीं पता दर्द
बांटने से कम होता है। आई नो मैं तेरा
दर्द कम नहीं कर सकता पर उस दर्द से
गुजरने में तेरा साथ जरूर दे सकता हूं।
अभिमन्यु की फोर्स करने पर युग उसे शालिनी
के बारे में बताने के लिए राजी हो जाता
है। यार मैं और शालिनी ना अभी युग ने इतना
ही कहा था कि तभी कछुए की जोर से चीखने की
आवाज सुनाई देती है।
अभिमन्यु हैरानी के साथ कहता है यार यह
चीख तो कछुए की है। हां यार उसी की है।
पता नहीं क्या हो गया इसे। चल चल कर देखते
हैं।
सदियों से है पुरानी
ये है यक्षिणी की कहानी।
यक्षिणी एक आग है। यक्षिणी तेरा ख्वाब है।
Continue with YouTLDR
Analyze another video with Pro
Process a new video, search every timestamp, compare sources, and keep the result in your library.
More transcripts
Explore other videos transcribed with YouTLDR.

Leilão Virtual Nelore Giglio
Ricardo Nicolau Leilões · Portuguese (Portugal, Brazil)

Leilão Virtual Touros Premium
LANCE RURAL OFICIAL · Portuguese (Portugal, Brazil)

MINDBLOWING: Michael Heiser, NT Wright, & Tim Mackie Reveal the TRUTH About Biblical Heaven
Dance Like David · English

Carlo Rovelli: Love and Quantum Physics are the Same | The Futurology Podcast
Futurology · English

Tushar Menon - Pragmatism & The Philosophy of Science: Fall 2024 Conference
Rotman Institute of Philosophy · English

Leilão Fazenda Angelus – Legado desde 1962
LANCE RURAL OFICIAL · Portuguese (Portugal, Brazil)

LEILÃO VIRTUAL GENÉTICA TOUROS BSB AGROPECUÁRIA | 31/08/2026 – 20H
Canal Terraviva · Portuguese (Portugal, Brazil)

Leilão Virtual Genética Varrela
LANCE RURAL OFICIAL · Portuguese (Portugal, Brazil)

Leilão Virtual Resultado Garantido RG – 3ª Etapa
LANCE RURAL OFICIAL · Portuguese (Portugal, Brazil)

Superego: explicação definitiva - Lucas Nápoli
Psicanálise em Humanês - Lucas Nápoli · Portuguese (Portugal, Brazil)

What Happens After Your Mortgage Gets Approved? 🇩🇪🤔
Hypofriend · English

America's New Invention Could Replace Copper Forever
States 2026 · English