Nitin Gadkari EXCLUSIVE Interview LIVE: नितिन गडकरी का 'शुद्ध' इंटरव्यू | Megha Prasad | Ethanol
ज्यादा शिकार होते हुए दिखाई दे रहे हैं
और उसकी वजह है E20 ब्लेंडेड पेट्रोल और
उसके इस्तेमाल से हो रही दिक्कतें। आज मैं
भारत के सड़कों पर अपनी कार और बाइक चलाने
वाले नाराज हर वो भारतीय के सवाल हर वो
जनता के सवाल लेकर भारत के परिवहन मंत्री
नितिन गडकरी के साथ इस फ्लाइट में बातचीत
करने वाली हूं। यह समझने के लिए कि क्या
उन्हें पता है कि जमीन पर जनता उनसे कितने
सवाल पूछ रही है।
गडकरी जी आपका बहुत-बहुत स्वागत है एबीपी
न्यूज़ पर। अब हम ऐसे समय पर यह इंटरव्यू
कर रहे हैं जब आपके ऊपर आप नितिन गडकरी जी
के ऊपर बहुत सवाल उठाए जा रहे हैं। जनता
के सवाल वो सवाल लेकर मैं आई हूं सर और
मैं आशा करती हूं कि आप सारे सवाल के जवाब
जनता के लिए देंगे। मेरे लिए दे या ना दे
सर। और पहला सवाल और सारे सीधे सवाल होंगे
आपके लिए। पहला सवाल मेरा आपसे यही है सर
कि पिछले वीक आप पहली बार आपने इस बात को
माना कि माइलेज एथेनॉल E20 ब्लेंडेड
पेट्रोल से होती है। अगर आपने यह बात
पिछले वीक मानी सर तो लोग अब यह सवाल पूछ
रहे हैं कि पहले तो नितिन गडकरी जी ने कभी
यह बात नहीं मानी थी कि एथेनॉल से माइलेज
कम होती है। जब हरती पुरी जी ने यह बात
मानी तब उन्होंने मानी जब एआर एआरएआई की
रिपोर्ट लीक हो गई जिसमें कहते हैं कि
माइलेज कम होती है तब नितिन गडकरी जी ने
मानी ऐसा क्यों
पहली बात तो आपने मैंने मानी है जो बात
बता रहे हैं ये ठीक नहीं है
ठीक है आप बताइए
आप पहली बात समझ लीजिए कि विषय टेक्निकल
है
ठीक है
वाक्यों को छोड़ देना और एक आधा वाक्य
खड़ा करके बात करना
नहीं ये आपकी इंटरव्यू थी
ये ठीक नहीं ऐसा मैंने कहा नहीं
ठीक है आपने क्या कहा
मैं आपको समझाना चाहता हूं
बोलिए
इथेनॉल के कैलोरिक वैल्यू और पेट्रोल के
कैलोरिक वैल्यू में फर्क है। हर फ्यूल के
कैलोरिक वैल्यू अलग-अलग होती है।
ठीक है?
पर जब हम लोग शहर के अंदर घूमते हैं तो
गियर बदलते रहते हैं। तो गियर जब बदलते
रहते हैं
हां। तो शहर के अंदर में इथेनॉल और
पेट्रोल डालकर जो आता है उसका एवरेज लगभग
सेम आता है। पर जैसे हम एक हाईवे से 100
कि.मी. दौड़ रहे हैं तो उसमें जब ये
करेंगे तो उसमें एवरेज में थोड़ी कमी आती
है। ये सच है।
एक मिनट पहला सुन लीजिए।
बोलिए।
और आप ये पूरी बात टेक्निकल है।
हां।
और बिना समझे एक वाक्य पर अर्थ निकाल के
मत करिए। दूसरी बात
हां।
फ्लेक्स इंजन का मतलब ये होता है।
हां। कि जिसमें 100% पेट्रोल और 100%
इथेनॉल डाला जाता है। हम
और इथेनॉल डालो या पेट्रोल डालो। अब ये
इंजन ये कंपनी जो मेरे पास टोटो है उसमें
100% इथेनॉल डाला जाता है। इसको फ्लेक्स
इंजन कहते हैं। कितना भी पेट्रोल डालो,
कितना भी इथेनॉल डालो प्राइस के ऊपर है।
आप इथेनॉल का प्राइस समझो ₹75 लीटर है और
पेट्रोल ₹120 तो आपको आपको स्वतंत्र है कि
आप 100% इथेनॉल डाल दो। वो बात ठीक है।
प्रणाम जल्दी मत करिए थोड़ा समझ लीजिए।
आप बताइए फटाफट
मगर सवाल तो आएंगे।
अरे सब सवाल को देता हूं। अगर गलत नहीं हो
तो डरना किसको? सबका जवाब देता हूं।
पहली बात
आपको ये मालूम है क्या जब गाड़ी चलती है
हां।
तो उसका मतलब है वो इलेक्ट्रिक बैटरी
चार्ज होती है।
हां।
फ्लेक्स इंजन में इलेक्ट्रिक बैटरी चार्ज
होती है।
तो इलेक्ट्रिक बैटरी में 60%
वो
बिजली देती है तो 40% फ्यूल में चलती है
और 60% बिजली देती है।
ठीक है?
अब जब शहर में तुम गियर ज्यादा बदलाओगे
ब्रेक ताबोगे
तो पावर और ज्यादा तैयार होती है।
हां
तो पावर ने तैयार एवरेज जो होता है वो
ज्यादा आता है।
वो कंपनसेट होता है।
पर ओवरऑल एक बात सच है कि पेट्रोल और
इथेनॉल की तुलना में
इथेनॉल की कैलोरी वैल्यू कम है।
तो नेचुरली दोनों में फर्क है।
तो माइलेज कम हो। सवाल यही था कि ब्लेंडेड
पैथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल जब यूज़ कर रहे
हैं फिर पायलट कम होगी कि नहीं? बस इतना
ही पूछा मैंने।
आप आप गलत बोलती हो। फिर समझो। आपके मन
में जो है वो बात को मत दो। मैं दूसरी
बात पूछ रहा हूं आपको कि जब ब्रेक लगाएंगे
हां।
और जब एवरेज कम होता है
हां। उतनी बिजली ज्यादा तैयार होती है।
ठीक है?
क्योंकि जब ब्रेक मारते हो
तो उसमें नेचुरल कोस्ट में बिजली तैयार
होती है।
तो इलेक्ट्रिक से ज्यादा का एवरेज मिलना
है।
ठीक है? चलिए अब मैं आपको एक बात बताती
हूं। मेरे एक गाड़ी जो मैं इस्तेमाल करती
हूं वो पेट्रोल की है। और मैं आपको यह
बताना चाहती हूं 2023 के बाद खरीदी हुई
2023 में खरीदी हुई गाड़ी है। मैं अस्यूम
कर रही हूं कि E20 कंप्लायंट होगी सर।
मेरी गाड़ी पहले मुझे एवरेज लगभग 10 से 11
दे रही थी सिटी के अंदर। सिटी के अंदर 10
से 11 का एवरेज दे रही थी। आज वो गाड़ी
मुझे सात की एवरेज दे रही है। और मुझे समझ
में नहीं आ रहा कि गलती कहां करी है हमने।
वही ट्रैफिक है। वही रोड है।
आपने एवरेज कैसे चेक किया?
सर हम तो माइलेज के हिसाब से ना जैसे
हमेशा चेक करते हैं वैसे चेक करते हैं।
तो आप मुझे मेरा ड्राइवर ही चेक करके बता
रहा है माइलेज।
देखिए।
हां।
आप कोई भी बात करनी है तो पूरे उसकी
जानकारी ले। सर हां
पहली बात आप यह आपकी गाड़ी का इंश्योरेंस
की इंश्योरेंस है। उसके लिए कोई प्रॉब्लम
नहीं। आपके गाड़ी को कंपनी की गारंटी है।
उसमें कोई फर्क नहीं है इधर डालने से।
आपकी गाड़ी आप सर्विस स्टेशन में ऑथोराइज
कंपनी के डीलर के पास भेजें।
और वहां मशीन होता है।
ठीक है।
एवरेज अपने आप और मैं अपने गाड़ी में नहीं
चेक करते।
ठीक है।
उसको एक मशीन होता है।
वो मशीन किसी के घर में नहीं होता।
ठीक है।
वो वहां होता है। वो चेक करिए। पर आप नहीं
मानेंगे कि प्लेंडेड पेट्रोल की वजह से
मेरी माइलेज कम हुई। यह आप नहीं मानेंगे।
तब मानेंगे
हां।
जब आपके पास जाकर वो एवरेज मशीन में
रिकॉर्ड आएगा तब सच
तब मानेंगे।
वैसे देखिए
हां।
मैं आपको ये बार-बार एक्सेप्ट कर रहा हूं
कि कैलोरिक वैल्यू यानी उष्मांक।
ठीक है।
तो ये जो इथेनॉल और पेट्रोल है इसमें फर्क
है।
हां।
और इसलिए आप जरूर आपके आपकी गाड़ी कौन से
कंपनी की है? यह Honda City है। पेट्रोल
वाली Honda City है।
आपके गारंटी पीरियड में है।
हां, होनी चाहिए। पता
आप तुरंत जाकर डीलर के पास जाइए। पूरा चेक
करिए। चेक करने के बाद उसमें फ़ौल्ट होगा।
एक मिनट। फ़ौल्ट होगा तो गारंटी पीरियड में
उसको सुधारने की जिम्मेदारी
और अगर फ्यूल की वजह से मेरी माइलेज कम
हुए तो नितिन गडकरी जी क्या करेंगे? क्या
मदद होगी मेरी? बताइए।
पहली बात सिद्ध तो होने दो। मैं जल्दबाजी
क्यों करते हो?
ठीक है। आपको ये आपको ये सिद्ध करना है
क्या कि आपके गाड़ी में
मुझे सिद्ध नहीं करना। मुझे जानना है कि
क्यों हुआ ऐसा? पहली बात
हां।
अगर कोई घटना होती है तो उसके पहले आप सजा
डिक्लेअर क्यों करते हो? कभी तो एविडेंस
के बिना,
तथ्यों के बिना सब चेक करो।
ठीक है।
डीलर के पास जाओ और डीलर बताएगा कि आपका
एवरेज कम हुआ है। आपके कंजूमर कोर्ट में
केस डाल सकती है ना?
अब मैं ये सब करने जाऊं। मैं ये सब करने
जाऊं।
लॉ लॉक ऐसा ऐसा है।
पर अगर फोन से कम हुई है।
आप टीवी पर बोले नहीं।
हां। आपके मुंह से शब्द नहीं निकला और कोई
आपके ऊपर एफआर डाल देगा कि इसने मेरे
खिलाफ गलत
पर मेरी अगर पूरे से कम हुई है तो मैं
नितिन गडकरी जी के पास वापस आऊंगी और आप
उसका निकाल निकालेंगे जिस आपने जिस दिन से
यह बोला आपने बोला ना वीडियो पे जाकर कि
भाई जिसको भी प्रॉब्लम है वो मेरे पास आओ
जिसको भी प्रॉब्लम है डीलर के पास जाओ
बताओ मैं हूं यहां पर अगर कोई परेशानी है
मेरे पास आओ सर जिस दिन से आपने यह बात
बोली है उस दिन से इतने सारी आम जनता अब
खड़े होके वीडियो बना रही है जिनकी गाड़ी
सीज हो गई है। जिनकी गाड़ी बंद हो गई। मैं
एक एग्जांपल देना चाहती हूं जो मुझे बहुत
लगा कि यह इस बच्चे की बात आप तक पहुंचनी
चाहिए। 20 202 साल का बच्चा लग रहा था।
मैं एक रील मैंने Instagram पे देखी।
Foxwagen की नई गाड़ी चला रहा था वो।
गुरुग्राम का गुड़गांव का रील था ये। वो
लड़के ने बोला कि गाड़ी से वो निकला और
रास्ते में गाड़ी बंद हो गई। इंजन उसकी
बंद हो गई। उसने Folkswagen को फोन किया।
गाड़ी टोकी गई। टोक करके Fwagen ने अपने
गराज वो लेकर गए। वहां पे लगभग 10 ऐसी और
गाड़ियां थी जिस पे सेम प्रॉब्लम था। उसको
बोला गया कि तुम्हारा फ्यूल पंप उसमें
प्रॉब्लम है और एथेनॉल की वजह से ये
प्रॉब्लम हुई है। उसको बताएंगे। अब आप
उसको क्लेरिफाई करेंगे।
चैलेंज मैं किसी के क्रेडिबिलिटी को
चैलेंज नहीं कर सकता।
जी
पर मैं आपको प्रश्न पूछना चाहता हूं।
हां।
Suzuki कंपनी वर्ल्ड फेम है। Maruti
Suzuki जापानी कंपनी है। ठीक है।
ठीक है।
मार्केट में 40% उनका मार्केट शेयर है।
ठीक है।
पेट्रोल की गाड़ियों में। ठीक है।
ठीक है?
हम्म।
उन्होंने उनके एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ने
ऑफिशियली कहा
हम
कि हमारे पास इथेनॉल एज अ फ्यूल के कारण
एक भी तकरार नहीं है।
ठीक है।
आप एक काम करिए। कभी-कभी गलतफहमी के कारण
कुछ भी तकलीफ हुई तो एक आता है। जैसे मैं
आपको एक बात बताता हूं।
आप नाम बताता हूं। इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप
के नागपुर में लोकसत्ता पेपर है। उसके
मुख्य संपादक है देवेंद्र गावडे।
ठीक है।
उन्होंने मुझे एक दिन फोन किया कि मेरी
गाड़ी बिगड़ी हुई है और मैकेनिक कह रहा है
इथेनॉल के कारण बिगड़ी है। अब मैं नाम बता
रहा हूं आपको। फिर मैंने पूछा आपकी गाड़ी
कौन से कंपनी क्या? बोले जीप। तो बोला जीप
कंपनी की डीजल की है कि पेट्रोल की है?
बोले डीजल की है। तो बोला गवंडे साहब डीजल
में इथेनॉल ही नहीं डाला जाता तो बिगड़े
कैसे इथेनॉल क्या करें? तब उनके समझ में
आया कि उनको गुमराह किया गया।
हां।
लेकिन हर कोई गुमराह हो रहा है सर। हर कोई
जो अपनी कंप्लेंट ला रहा है वो गलत है।
मैं मैं आपको एक बात बताता हूं।
हां।
जो भी तकरार होगी उसका मैं शर्मा गया था।
ठीक है।
पर तकरार तो सही सिद्ध होनी चाहिए ना।
ठीक है। सिद्ध कर लीजिए।
कहने के ऊपर कारवाई होनी चाहिए।
नहीं आप तकरार सिद्ध कर लीजिए। कंप्लेन
है। सिद्ध करिए।
मेरी आपसे एक रिक्वेस्ट है कि जितने लोग
हैं उनको बोलो। तो अभी एक गाड़ी पटना में
हुई। वो गाड़ी Toyota कंपनी ने लाई। जो जो
आ रहे हैं उनकी गाड़ी ले रहे हैं। चेक की
उसमें पानी एडल्टेशन डाला हुआ निकला।
अब मैं आपको बताता हूं मैं किसी के
इंटेंशन पे चार्ज नहीं करता। अभी एक बात
तो ऐसी है कि ये जो 22 लाख करोड़ का
इंपोर्ट होता था
विदेशों से।
हां।
नेचुरली इथेनॉल ये स्वदेशी ऑप्शन है।
हम
जब मैंने इलेक्ट्रिक व्हीकल की बात की
हां। और इलेक्ट्रिक स्कूटर कार जब ल्च हुई
थी तब भी ऐसी बातें आई थी। हां
अब कोई तकरार नहीं करता और शुरुआत के समय
कभी गलतफहमी के कारण और कभी एक आधे इसमें
प्रॉब्लम भी आ सकता है।
ठीक है?
तो आ सकता है। तो आप पहली बात तो एक काम
करिए कि जितने-जितने लोग आपको मिल रहे हैं
उनको कहिए कि आप डीलर के पास जाकर रजिस्टर
करके उसका चेकिंग करके करिए। आपकी गाड़ी
गारंटी पीरियड में है। आपका इंश्योरेंस
आपके पास है और उसमें कुछ भी होगा तो
कंपनी उसके लिए जिम्मेदार है।
तो जितने जो लोग भी कंप्लेन कर रहे थे
जिसको आपने आपने कहा कि किसी को प्रॉब्लम
है मेरे पास आओ तो आप जनता को बता दो सर
आप कैमरा पर हो जनता को बता दो कि कैसे
नितिन गडकरी जी के पास कैसे पहुंचना है।
अगर मेरी कंप्लेंट है तो हाउ
मैंने ऑलरेडी ये आह्वान किया था
हां
कि जिनको प्रॉब्लम आता है पहले
हम
आप उस कंपनी के डीलर के पास जाके आपकी
कंप्लेंट रजिस्टर करो। ठीक है
और रजिस्टर कंप्लेंट तुरंत
मेरे मिनिस्ट्री के वेबसाइट पर मुझे ईमेल
कर दो
मैं उसकी इंक्वायरी करता हूं आप
हां बिल्कुल अभी तक मुझे एक भी कंप्लेंट
नहीं मिली है
आपको आज अभी तक एक भी कंप्लेंट नहीं मिली
है और आप मिनिस्ट्री के वेबसाइट पर जा
आपको एक आप आपको एक प्रश्न पूछता हूं जब
आप इतना अभ्यासपूर्ण बोल रही हो
हां
तो आप एक बताइए कि आपके नजरों में इथेनॉल
के कारण जिनकी गाड़ी अह इसकी बिगड़ी हुई
है ऐसे दो चार नाम अगर ध्यान में होंगे तो
बताइए मुझे नहीं तो मेरी मैं अब नहीं
कंप्लेंट भी डालूंगी।
कंप्लेंट में तो अभी तक आपने गई नहीं डीलर
के पास।
नहीं तो आप डीलर के पास जाने के बाद ही
आओगे आपके पास।
तबीयत खराब हो गई।
हां।
तो घर में बैठ के डॉक्टर को गालियां दोगी
क्या?
घर में बैठ के कोई किसी को गालियां नहीं
दे रहा है। नितिन सर ये बहुत ही गलत बात
है। इतने सारे लोग अब आप अब बनाना के अपनी
वीडियो और रील डाल रहे हैं। नितिन गडकरी
जी। पहले आप तो पहले बता दो कि किस ईमेल
आईडी पर लिखा है।
सोशल मीडिया पे
हां।
जिन्होंने वीडियो डाले हैं।
हां। वो टोटल 53 लोग हैं शुरुआत के मेरे
पास उनके नाम है।
ठीक है?
मैं इस विषय में ज्यादा नहीं जाना चाहता।
चलिए वो वो बदमाश कह चुका हूं।
इथेनॉल के खिलाफ छोड़कर अब रोड का काम
निकाला। अभी रोड में गड्ढे पड़ रहे करके
फोटो डाल रहे हैं। यहां
वो भी पूछना पड़ेगा आपसे। वो भी पूछना ही
पड़ेगा आपसे। गड्ढे तो थे ही।
अरे भाई
कोई नहीं जान के बना दिया क्या किसी ने?
आप एक पूछ रहा हूं मैं।
हां।
ये मिसिंग लिंक मैंने बनाया क्या?
अरे मिसिंग लिंक के लिए आपसे मैं पूछ
थोड़ी रही हूं। में तो दिल्ली के बारे में
सोशल मीडिया पे छप के आया ना
ठीक है
आप जिस सोशल मीडिया की बात कर रहे हो
उसमें मिसिंग लिंक बिगड़ने के बाद मेरा
फोटो लगा के एलगेशन लगाया उसका जवाब कौन
मैं नहीं पूछ रही हूं मिसिंग लिंक के लिए
मैं आपसे मैं आपको दिल्ली देहरादून
पूछूंगी सर उसपे गटे हुए थे सर आप लोगों
ने कितने कितने हजार करोड़ की सर 12000
करोड़ किसी ने बोला 29000 करोड़ इतने हजार
करोड़ के आप बना देते हैं हाईवे और आपने
एकदम बेस्ट टेक्नोलॉजी स्पेस मटेरियल पहली
बार गड्ढा हो जाता है फिर आप कहेंगे कि
सवाल पूछो तो गलत है ऐसे कैसे मैं एंटी
नेशनल थोड़ी हो जाऊंगी सवाल पूछूंगी तो
आप बहुत नेशनल हो आपको एक बात बता दूं
बोलो
कोई भी
हम
ये कोई भी मशीन यंत्र होता है उसकी
सर्विसिंग होती है
हां
सर्विसिंग में उसके स्पेयर पार्ट्स में
कभी बहुत कम ज्यादा होता है।
ठीक है।
मैं ये नहीं दावा करता हूं कि हमारे यहां
कोई गड्ढे नहीं पड़े। हमारे यहां यहां
डेराडून के ऊपर एक गड्ढा पड़ा।
हां।
वहां पानी का ड्रेनेज सिस्टम था।
हां।
वहां के किसानों ने जमीन नहीं दी। तो जमीन
ना देने के कारण वह काम अधूरा रह गया और
वह ड्रेनेज वही छूट गया।
वहां से ड्रेनेज होना था।
वहां से पानी आया। बरसात आई
पानी आने से वो बह गया। तो ये घटना सच है।
ये बात आप लोगों ने क्यों फिक्स नहीं करी?
क्यों?
क्यों ये चीज को आप लोगों ने क्यों समय
रहते ठीक नहीं किया?
आपको जैसे ही ये घटना आइडेंटिफाई हुई उसको
तुरंत काम करके ठीक किया।
पहले ही होना था ना सर।
पहली बात।
देखो गड्ढा होने के पहले क्या मेरे को
सपना आएगा? यह होने वाला है।
पर आपको पता था कि नीचे वहां ड्रेनेज नहीं
हो पा रही है।
ऐसा नहीं होता मैडम।
यह टोटल 225 कि.मी. का रोड है और उसमें 6
इंच में है।
हां।
वो पाइप कहां जुड़ा और कहीं नहीं जुड़ा है
ये कोई समझ नहीं सकता।
ठीक है।
ये जब पानी आता है
और पानी के कारण जब पानी आ गया और वो गिर
गया तब ध्यान में आया तो उसके बाद तुरंत
उसको पाइप को दुरुस्त किया और उसको ठीक
किया। ठीक है। अब मेरा सवाल आपसे यह है कि
एआरएआई की रिपोर्ट जो लीक हुई है जिसको
आपने सार्वजनिक नहीं किया है। एआरएआई की
रिपोर्ट जो लीक हुई है उस रिपोर्ट में यह
बात दो-तीन बात मानी गई है कि जो फ्यूल
पंप है जो रबर के पार्ट्स हैं उनमें खराबी
आ सकती है अगर आप E20 एथेनॉल यूज़ करते हैं
जो कि E10 कंप्लायंट इंज है उसमें और यह
भी बताइए कि माइलेज 6% तक कम हो सकता है।
अब मुझे आप पहले यह बात बताइए कि नितिन
गडकरी जी को तो यह पहले से पता होगा कि
एआरएआई की रिपोर्ट में यह बात है। रिपोर्ट
तो पहले की है। आप लोग उसको सार्वजनिक कर
भी नहीं रहे। उसके बाद भी नितिन गडकरी जी
ने लंबे समय तक यह बात मानी नहीं। यह जनता
पूछ रही है कि अब जब जब लीक हो गई रिपोर्ट
तब गडकरी जी बोलते हां हां माइलेज कम हुआ।
पहले तो ये बात ही नहीं मान रहे थे। तो आप
पहले आप सब जो बोल रहे हैं उसका कोई संबंध
नहीं है।
मैं पहले दिन से ये कह रहा हूं कि इथेनॉल
की कैलोरिक वैल्यू मैं टेक्निकल बात कर
रहा हूं और पेट्रोल के कैलोरिक वैल्यू में
फर्क है। अब जब कैलोरी की वैल्यू अलग आती
है तो उसमें नेचुरली जब आता है उसमें फर्क
रहता है।
तो आप सबको पेड कैंपेन बोलेंगे। आप कहेंगे
सब पेड कैंपेन है। सब ऐसे लोग हैं। ऐसे
नहीं जनता के भी सवाल है ना सर। कभी तो
मान लेना चाहिए।
अभी
आपको ड्यू रिस्पेक्ट वे।
हां।
मेरे खिलाफ सोशल मीडिया पर एक का एक एक
आया क्या
क्या
कि गन्ने का जूस गाड़ी में डाल रहा हूं
मैं
चींटी आ रही है
और चींटी आ रही है
वो तो गलत था समझ आया
ये बताइए कि चींटी आती क्या इसमें अब आपको
नहीं वो गलत था आपको एक मालूम है इथेनॉल
अल्कोहल है
हां
अब ब्रांडी और विस्की रम जो बोतल खोल के
पीते हैं तो उसको चींटी लगती है क्या कहीं
देखी क्या आपने ब्रांडी विस्की रम और
इथेनॉल एक ही है वो पेट में डाल रहा है
गाड़ी में वो अल्कोहल है
मैं मान रही हूं गलत यह चीटियां आ रही तो
आप जिस सोशल मीडिया की बात करते हो उसमें
कोई जुनैती लोग होंगे और कोई इस प्रकार के
भी
ठीक है पर तो एक बात बताइए एआरएआई की
रिपोर्ट को सार्वजनिक क्यों नहीं किया जा
रहा मतलब ऐसी कॉन्फिडेंशियलिटी क्या है
मैं जब पढ़ रही थी उसके बारे में लिखा है
कमर्शियल कॉन्फिडेंशियलिटी की वजह से यह
रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की जा रही है अब
कोई ऑपरेशन सिंदूर पे तो ये रिपोर्ट है
नहीं ये यहां की देश की पेट्रोल एथेनॉल पर
रिपोर्ट है फिर क्यों नहीं तो क्यों नहीं
निकाल दे रहे हैं
आपको एक मालूम नहीं है कोई कॉन्फ़िडशन नहीं
रहती। एआरए की रिपोर्ट सब डिपार्टमेंट में
जाती है और अनेक ऑटोमोबाइल कंसर्न को जाती
है। जिनको बोला सब जगह
आपको पता है कि वो उसको आरटीआई के अंदर
उसको नहीं दिया वो
आरटीआई की रिपोर्ट सब मिनिस्ट्री में आती
है। हमने कोई गुप्त छुपा के रखा नहीं।
तो फिर उसको आप ही क्यों नहीं रिलीज़ कर
देते? आप रिलीज़ कर दे दीजिए जनता को।
ऐसी पद्धत नहीं है। ऐसे हजार रिपोर्ट्स
आते हैं। मैं हर
पर ये एक रिपोर्ट तो लोग जानना चाहते हैं
ना सर।
जो जानना चाहता है उसको मिल गया रिपोर्ट।
वहां राइट ऑफ इन भी मांग सकता है। रोका
किसने यहां?
अच्छा ठीक है। अब मुझे जरा एक बात बताइए
गडकरी जी। मतलब आप एथेनॉल की बात आप 2004
से करते आ रहे हैं। ये बात मतलब मेरे
सामने भी आपने कितनी बार बायोफ्यूल्स की
बात करी। अल्टरनेट फ्सल्स की बात करी। देश
को आगे बढ़ाना है। सब सब लोग ये बात समझते
हैं। लेकिन इतने सारे सवाल जवाब इस बार
आपको समझ में आ रहा है कि सबसे ज्यादा
टारगेट आपको किया जा रहा। क्यों? क्योंकि
देश की जनता अभी सीरियसली कंफ्यूज्ड है कि
नितिन गडकरी जी के पास पेट्रोलियम का
पारभार है कि कि इनके पास ट्रांसपोर्ट का
डिपार्टमेंट है। लोग को लग रहा है कि कोई
भी पेट्रोलियम कोई भी एथेनॉल एनीथिंग
बायोफ्येल नितिन गडकरी से पूछो। आपके पास
तो पेट्रोलियम मिनिस्ट्री है नहीं।
एक्चुअली जनता सारे सवाल आपसे पूछ रही है।
क्योंकि आप एथेनॉल एथेनॉल एथेनॉल एथेनॉल
के ब्रांड एंबेसडर बन के बैठे हुए हैं।
आप तो पहली बात तो आप नसीब की आपने एथेनॉल
का कहा। इस देश में 22 लाख करोड़ का
पेट्रोल डीजल का इंपोर्ट होता है।
हां।
उसमें 40% एयर पोलशन यह पेट्रोलियम फ्यूल
के कारण होता है।
हां।
दिल्ली में आम लोगों के स्वास्थ्य में
बहुत बड़ा परिणाम हुआ है। तीसरी बात ये ₹2
लाख करोड़ देश के बाहर जाते हैं।
हां।
ये देश के किसानों के पास जाए। हम्
केवल सरकार ने एक निर्णय किया कि मक्के से
इथेनॉल बनाने का तो ₹100 क्विंटल मक्के का
भाव जो मार्केट प्राइस थी कमर्शियल प्राइस
और एमएसपी ₹1800 क्विंटल थी वो भाव ₹2600
और ₹2800 क्विंटल हुआ।
ठीक है?
पहली बात मैं 2004 से जब मंत्री नहीं था
तब स्वदेशी स्वावलंबन और राष्ट्रवाद की
बात करता हूं। हमारा देश आत्मनिर्भर बनना
चाहिए। हम
हमारा किसान केवल अन्नदाता नहीं ऊर्जा
दाता ईंधन दाता बायो हवाई ईंधन दाता
विटामिन दाता हाइड्रोजन दाता बनकर गांव
समृद्ध संपन्न बनने चाहिए आप सबसे पहले एक
बात बोलते थे जिनकी आवाज आपके पास नहीं
पहुंची इस देश के किसानों के जेब में
एडिशनल ₹ लाख करोड़ पहुंचे ये इथेनॉल के
कारण
ठीक है
दूसरी बात है मैं इथेनॉल की बात करता हूं
मैं मेथेनॉल की बात करता हूं मैं
हाइड्रोजन की कार की बात करता हूं मैं
इलेक्ट्रिक की सब गाड़ी ल्च पांच महीने की
अल्टरनेटिव फ्यूल और बायोफ्यूल की बात
करता हूं। मेरा मंत्रालय इंजन के जो
मशीनंस है उसके उसके स्टैंडर्ड्स तय करता
है। उसके स्पेयर पार्ट्स के और जो है उसको
मान्यता देता है स्टैंडर्ड्स को। फ्यूल को
क्या करना, कितना ऐड करना नहीं करना?
ये पेट्रोलियम मिनिस्ट्री का सवाल है।
तब भी सारे सवाल तो आप भी बोलते हो। सुन
लो। हां बोलो।
इथेनॉल के बारे में रेट होता है कैबिनेट
में। हां
टेंडर निकलता है उसके बाद रेट फिक्स होता
है।
हां।
दूसरी बात इस देश को आत्मनिर्भर बनाना।
हां।
इस देश के किसानों के जेब में पैसे जाए।
वह आत्महत्या ना करें।
इस देश के गांवों का गरीबों का कल्याण हो।
युवा ग्रामीण क्षेत्र में युवाओं को
रोजगार मिले।
और दिल्ली जैसे प्रदेशों में प्रदूषण के
कारण इतने लोग त्रस्त हैं। वो प्रदूषण
समाप्त हो। ये देश के हित में, समाज के
हित में मैं एक सामाजिक कार्यकर्ता के
नाते
बहुत 2004 से बात कर रहा हूं। ठीक है?
और इसलिए मैं यह बात कर रहा हूं यह
अल्टरनेटिव फ्यूल बायोफल की यह देश और
समाज के हित में बात कर रहा हूं। यह कोई
सब हाइड्रोजन मैं बना रहा हूं। इलेक्ट्रिक
मेरे घर पे तैयार हो रही है। ये 550
इंडस्ट्रीज है।
और ये कोई सब मेरा धंधा है। इस
वो भी लोग वो भी लोग कह रहे हैं आपके बेटे
निखिल गडकरी जी के बारे में।
हां। पहली बात इथेनॉल आने के पहले ही
हमारे यहां शुगर फैक्ट्री थी।
और शुगर फैक्ट्री का पैर प्रोडक्ट अल्कोहल
तैयार होता है।
हां।
और अभी तो इथेनॉल से ज्यादा अल्कोहल हमारे
यहां जाता है।
सर वो वो क्यों कह रहे हैं पता है? वहां
पर नीचे आप पढ़ोगे ना कमेंट्स में
उन्होंने आपके बेटे की जो कंपनी है सियान
एग्रो उसकी नेट प्रॉफिट निकाल दी है कि 5
करोड़ के आसपास के नेट प्रॉफिट से लेकर
225 करोड़ तक इनकी नेट प्रॉफिट पिछले 5
सालों में 4500%
ऊपर बढ़ गई है। ये भी वो कह रहे हैं कि
आपकी कंपनी की रेवेन्यू 17 करोड़ से 510
करोड़ एक साल में बढ़ गई है।
इसीलिए सवाल उठ रहे हैं।
एक बात बताऊं
अगर कोई बात झूठ बोलने से डिफेमेशन केस
होती है। हां।
आपने ये जो पढ़ा इसके ऊपर मैं आपके ऊपर
डिफेमेशन केस भी कर सकता हूं।
कर सकते हैं।
पहली बात तो आप झूठ बोल रही है।
यही अवेलेबल है।
सोशल मीडिया का क्या रेफरेंस दे रही हूं?
मैं अधिकृत आप जाओ मेरे साथ।
ठीक है। बताइए।
देखिए पहली बात
बताइए।
मेरा हमारे बेटे का मुख्य पावर का है।
हां।
शुअर का है।
हां। एक्सपोर्ट का है।
ठीक है?
उसके साथ और छोटे-छोटे उद्योग है।
उसका टोटल ग्रुप का टर्नओवर जो है
वो टर्नओवर में इथेनॉल का 10% भी नहीं है।
ठीक है?
और ये
तो ये आंकड़े गलत है।
100% गलत है।
ओके।
दूसरी बात मैं सेबी में कंपनी रजिस्टर है।
ठीक है।
शेयर वैल्यू कम ज्यादा होती रहती है।
हां।
अब वो शेयर वैल्यू जब बढ़ी थी तो उसने
उसका उल्लेख करके लिखा हुआ है।
और ये कंपनी इसके अंदर है। सेबी के इसमें
कंट्रोल होती है। ये बातें जाहिर बातचीत
होती नहीं। ठीक है।
ये पूरी तरह झूठे आंकड़े देखकर ये मालूम
ही नहीं उसको।
तो ये Google के आंकड़े हैं सर।
अरे भाई अरे Google तो आप बोलो ना मैं
डिफाइन टू डालता हूं आपके ऊपर।
आप किसी भी हाथ पर आप उसका आधार बन के
पूछोगे तो यू टेक द रिसोंसिबिलिटी।
सो दिस इज़ इनकरेक्ट। ओके।
पहली बात
कि टोटल इथेनॉल का टर्नओवर 10% भी नहीं
है।
ठीक है। उस कंपनी में।
हां। और उसमें बाकी भी शुगर है।
वो लॉस पैकिंग है। 1600 करोड़ का कर्जा है।
बैंकों का।
हां। 1600 करोड़ का कर्जा है
आपके यह सियान कंपनी के ऊपर 1600 करोड़
करोड़ का कर्जा है
हां पूरे इस पे ग्रुप
और कंपनी लॉस मेकिंग है
नहीं कंपनी थोड़ा प्रॉफिट करती है
पर अनेक जगह दिक्कत ऐसे चल रही है क्योंकि
शुगर फैक्ट्री की स्थिति अच्छी नहीं है
आपको
ले जाते हैं आप
मैं एक बात बताता हूं
इसके लिए गवर्नमेंट के 10 डिपार्टमेंट है
राइट ऑफ इनेशन में जिसको निकालना निकालिए
ठीक है
मेरे बेटे का
हां
और कोई इथेनॉल का कहीं संबंध नहीं
ठीक है
हमारी शुगर फैक्ट्री
हां इथेनॉल शुरू होने के पहले शुरू हुई
थी। ये गलत है।
वो मुझे पता है। हां वो मुझे पता है।
पता है। हां मैं
इथेनॉल, इलेक्ट्रिक, हाइड्रोजन, हवाई ईंधन
सब अल्टरनेटिव फ्यूल, बाय फ्यूल की बात जो
कर रहा हूं।
ठीक है।
ये मैं राष्ट्र और समाज के हित में बात कर
रहा हूं।
ठीक है।
कि हमारा इंपोर्ट बचे।
तो गांधी जी कहते थे आत्मनिर्भर भारत भर
है।
क्या देश का 22 लाख करोड़ देश के बाहर जा
रहा है ये ठीक है?
देश में 40 टके जो पोलुशन हो रहा है
पेट्रोलियम फ्यूल के कारण।
हां। यह पूरी दिल्ली के लोग ग्रस्त है। ये
ठीक है। क्या अभी लड़ाई की स्थिति आई? गैस
पेट्रोल की टेंसाई आई। हमारी अड़चनें पैदा
नहीं होनी चाहिए। इसके लिए हमने
आत्मनिर्भर नहीं बनना चाहिए। ये करना इसकी
बात करना अगर गुनाह है तो मैं गुनाह करता
हूं। ठीक है। तो आप जो बात कर रहे हैं सर
इन ये मैं कुछ आंकड़े निकाल रही थी कि
कितना फॉरेन एक्सचेंज बचा है? ये एक एक
एस्टीमेट है वो यह कहता है कि फॉरेन
एक्सचेंज में लगभग 1.5 लाख करोड़ की कमी
आई है। आप लोग ने जो एथेनॉल ब्लेंड किया
है उसकी वजह से 1.5
लाख करोड़ बचे हैं देश के। ठीक है? और ये
भी बताया जा रहा है कि सालाना लगभग 4.5
करोड़ बैरल कच्चे तेल की भी बचत हुई है
सर।
अच्छा हुआ कि बुरा हुआ? अब सुनो तो मेरा
सवाल तो आप सुन लो। मेरा सवाल सुनो। आप
लोगों ने इस साल 10 जून को सर 22% से 30%
सेंट्रल एक्साइज भी कम किया है एथेनॉल
ब्लेंडेड पेट्रोल पर। ठीक है? इतना आपने
छूट दी। इतना सब कुछ अच्छा हुआ।
बढ़िया हुआ। पर आप सुनो तो मेरे सवाल तो
सुनो सर। इसके बावजूद भी पेट्रोल के दाम
कम क्यों नहीं हुए?
सवाल ये है।
सर ये सब सवाल आप पेट्रोलियम मिनिस्टर को
पूछो।
ये बढ़िया है।
अभी आप देखो आप क्या करती है? हां।
अरे आप अभी मुझे तुम हो और फिर मुझे सवाल
पूछते हो जवाब सर आप करते हो ना आप बताओ
सर। आप भी तो एथेनॉल के चैंपियन बनके
घूमते हो ना सर।
नहीं नहीं मैं कोई चैंपियन सर्टिफिकेट
मांगने नहीं घूम रहा। मैं आपका जवाब देता
हूं।
बताइए सर जी।
ये जो मार्केट है वोलेटाइल है।
हां।
जब एकदम $120 बैरल तक भाव जाता है डॉलर
$120 तक।
हां।
तब हम भाव बढ़ाते नहीं। ठीक है?
और जब $ है तो उसको कंपनसेट करते हैं। यह
इससे मेरा कोई संबंध नहीं है। यह नीति तय
करना भारत सरकार में पेट्रोल मिनिस्ट्री
का काम है।
एक केवल आपको लॉजिक बताता हूं। जब महंगा
हो जाता है तो रेट वही होता है।
जब सस्ता हो जाता है तो वही होता है।
ये कंपनसेट करा है सरकार ने। केवल जानकारी
के लिए आपको बता रहा हूं।
तो जनता तो पूछ रही है कि इतना अच्छा हो
रहा है। आपको फायदा हो रहा है तो हमारे
क्यों नहीं आप कम कर देते हैं रेट्स
पेट्रोल के? इसके लिए जो ब्राजील में
पद्धति है ना वो कैसी है
कि एक पेट्रोल पंप पे हां
हां
27% इथेनॉल
हां
100% इथेनॉल
100% पेट्रोल
ठीक है
अलग-अलग रेट लिखे जिसको जो भरना है भरो
तो सर ये क्यों नहीं करवाते हैं यहां पर
ये अवेलेबिलिटी थोड़ी है
ये ये अच्छी बात है पर ये करने का अधिकार
पेट्रोलियम मंत्री जी का है। आप बोलेंगे
उनसे बात करेंगे आप?
यह आपको पता कैसे नहीं कर रहा हूं।
पर सर देखिए मैं भी आपको बताती हूं कि मैं
गाड़ी में जब पेट्रोल अपना भराने जाती हूं
तो मेरे पास ऑप्शन थोड़ी है कि XP 100
मुझे XP अगर मान लीजिए मेरे पास 170 आप
लोग एक काम करिए कि ये ब्राजील वाली बात
है ना
एक बार आप पुलिस साहब से भी बात करिए मैं
भी करवाऊंगा
बिल्कुल करूंगी मैं तो पूछूंगी
जिसको भरना है भरो नहीं भरना है मत भरो
मत भरो लेकिन सर एक्स जो प्योर पेट्रोल है
XP 100
₹70 पर लीटर ₹170 प्रति लीटर सर कौन
भराएगा गाड़ी में बताओ देखिए आप एक काम
करिए यह पेट्रोलियम विषय के जितने प्रश्न
है ना उसके ऊपर जानकारी मुझे है सब
पर मेरा देना उचित नहीं है वो पेट्रोलियम
मंत्री से ही बात करेंगे
मेरा ये सवाल है सर कि नीति आयोग 2021 में
एक रोड मैप उन्होंने निकाला था एथेनॉल का
रोड मैप क्या होना चाहिए देश में
प्रश्न आया
कि सबकी आपने जिम्मेदारी आप जवाब देते हो
तो आप मुझे मेरे डिपार्टमेंट से सलग्नित
पूछो आप नीति आयोग और पेट्रोलियम मिनिस्टर
के सवाल
मैं वो आप ही के डिपार्टमेंट से पूछ रही
हूं कि उस उसके रोड मैप में यह था कि
एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% एथेनॉल ब्लेंडिंग
20-30 तक रोल आउट करनी है। लेकिन सर आप
लोगों ने उसको जल्दी कर लिया। आप मैनेज कर
लिया। आप सक्सेसफुल रहे। 5 साल पहले हो
गया। अब जब परेशानी होने लगी तो लोग ये
सवाल पूछ रहे हैं कि 5 साल पहले क्यों? ये
जल्दी क्यों?
पहली बात तो ऐसा है। इतना इथेनॉल ही बनता
नहीं था।
हां। ठीक है।
धीरे-धीरे बनने लगा।
हां।
अब बनने लगा इंपोर्ट कम हुआ।
हां।
तब इथेनॉल उतना ऐड होते गया। तो
अवेलेबिलिटी ऑफ़ इथेनॉल तो अभी हुआ है ना।
इसके पहले शब्द
तो हमें हम क्या हम आराम से यह नहीं कर
सकते थे सर
क्या आप मुझे बताइए देश का इंपोर्ट जो है
वो जल्दी कम नहीं करना चाहिए
करना चाहिए
देश का प्रदूषण कम नहीं देश का प्रदूषण कम
नहीं करना चाहिए 20% डालने से प्रदूषण कम
होता है वो नहीं करना चाहिए
सर आप सर
तो आप भी बताइए ना कि E10 कंप्लायंट जो
मशीन है इंजन है वो E10 में आप E20
ब्लेंडेड पेट्रोल डाल दे रहे हैं क्या यह
सही है या गलत है आप मुझे बताइए
परफेक्ट है आपको वही बात मैं समझा रहा हूं
वर्ल्ड में 13 देशों में
हां
ये यही कंपनी ब्रांड है और आपको लगता है
कि ये Suzuki Toyato Hero Honda Bajaj TV
अपने स्कूटर में कार में क्या ऐसे बिना
टेस्टिंग डालते क्या चार साल टेस्टिंग
होता है?
पर सर आपके ऊपर एक
हां बोलिए बोलिए बोलिए मिलते हैं।
हां
उसके बाद अनुमति होने के बाद वो डाल जाते
हैं।
ठीक है। सर आप Toyota की बात करें जापानीज़
कंपनी है। आपको मैं आप आपको मैं बता दूं
कि जापान भी अभी तक 2% ही एथेनॉल ब्लेंड
किया है। जापान ने नहीं किया उससे आगे सर।
समझिए
जिस देश में अगर फ्यूल अवेलेबल है
हां
कोई डालते नहीं वो सस्ता है
वो इथेनॉल यूज़ नहीं करते
वहां तो फ्लेक्स फ्यूल इंजन भी नहीं है सर
जरूरत नहीं है ना उनको क्योंकि उनके पास
अगर कल हाइड्रोजन सरप्लस हो गया तो काहे
के लिए करेंगे
तो जब आप
मुझे बताओ दुबई में इथेनॉल क्यों डालेंगे
उनके यहां तो पेट्रोल नहीं
तो आपके ऊपर जब आरोप लगते हैं कि इतनी
जल्दी क्यों कर रहे हैं नितिन गडकरी जी
एथेनॉल ब्लेंड ब्लेंड करने की तो आप जवाब
क्या देंगे जनता को क्या जवाब देना चाहते
हैं आप
इंपोर्ट कम करना
स्वदेशी को प्रोत्साहित करना
देश के प्रदूषण को नष्ट करना और पैसा गरीब
मजदूर किसान के
समृद्ध संपन्न इस काम
ठीक है एथेनॉल जब बनता है हां अब अब खत्म
करते हैं एथेनॉल जब बनता है पीआईबी ने
क्लेरिफिकेशन एक इशू करी है लेकिन सर एक
डॉक्यूमेंट्री आई है मैं पूछना चाहती हूं
आपसे बर्नीहाट करके एक जगह है नॉर्थ ईस्ट
में वहां पर एथेनॉल का प्लांट है वहां एक
आदमी ने वह गया और वहां पर पूरी उसने वहां
रिपोर्ट बनाई है सर उस रिपोर्ट को देख के
लगता है कि एथेनॉल को लेकर इतनी पोलशन
वहां पर हुई है। इतना पानी यूज़ होता है
इथेनॉल बनने में। तो मैं आपसे
क्लेरिफिकेशन जानना चाहती हूं।
पहली बात जाके मैंने तो देखी नहीं जगह।
इथेनॉल से कोई पोलशन की आज भी देश में
जहां-जहां फैक्ट्रीज है किसी के प्रति
तकरार नहीं है।
नहीं है कोई कंप्लेंट आपके पास।
नहीं है। उल्टा इथेनॉल एक पूरा 100% ग्रीन
फ्यूल है।
कितना पानी एक लीटर इथेनॉल बनाने में सर?
इथेनॉल बनाने में पानी लगता है।
पानी रिसाइक नहीं होता है।
हैवी इंटेंसिव वाटर है।
पानी जो होता है ना स्टीम तैयार होती है।
और पानी फिर स्टीम को कंडेंस करके फिर यूज़
यूज़ होता है।
तो एक बार पानी होता है वो बार-बार यूज़
होते रहता है।
ठीक है।
ठीक है। मैं लास्ट
अब आप ठीक है। मैं बस आप खत्म कर देती
हूं। आप मुझे लेकिन ये समय मेरा थोड़ा सा
और ज्यादा था सर आपके लिए। ये अब आपने जब
ये एक बात बोली और मैं ये आपसे पूछना
चाहती हूं। सर देखिए एक और आंकड़ा है। आप
लोग कह रहे थे कि कम होगा कम होगा आयात
कच्चे तेल का। मिनिस्ट्री ऑफ़ कॉमर्स के
डाटा निकाल कर आई हूं सर। लगातार 2004 से
जो आयात है ना
समझिए वो भी बढ़ा ही चलता जा रहा है।
आप एक बात कॉमन नहीं समझे। लोकसंख्या बढ़
रही है।
गाड़ियों का नंबर बढ़ रहा।
पेट्रोल डीजल का कंसमशन बढ़ रहा।
तो उसमें इतना इथेनॉल डाल के तो धीरे-धीरे
आयात बढ़ती जा रही है। मेरा आखरी सवाल
बताइए कि हमको धीरे-धीरे आयात अगर कम करनी
है तो स्वदेशी टेक्नोलॉजी के आधार पर हमको
आत्मनिर्भर बनना है और आत्मनिर्भर बनाने
वाला ग्रीन फ्यूल इलेक्ट्रिक है।
हाइड्रोजन है, इथेनॉल है, अल्टरनेटिव और
बायोफल और सब में हमको काम करके हमको देश
को इंपोर्ट से बचाना है। पोलशन से बचा।
ठीक है। मेरा फ़ाइनल सवाल कि जनता यह जानना
चाह रही है कि E20 जब डालने लगे, तो क्यों
जनता को बताया नहीं गया? ऐसे मतलब अब जब
कंट्रोवर्सी उठ गई तब लोग को पता चल रहा
है कि मेरे गाड़ी में E-20 ब्लेंडेड
पेट्रोल है। क्यों बताया नहीं गया?
आपके खुद के टीवी ने
हां।
इसके ऊपर बात भी प्रसारित की कि आज के
कैबिनेट में यह निर्णय हुआ है। इतने रुपए
डालने का। आपको शायद आप लोग को बताना
चाहिए था जनता को कि तुम्हारी गाड़ी में
ई20 डल रहा है।
नोटिफिकेशन
चुपचाप से पीछे के दरवाजे से आए। कोई पीछे
नोटिफिकेशन निकलता है
और उसके बाद होता है। मेरे को इतना ही
लोगों से कहना है कोई गलतफहमी सर
आपकी आपकी गाड़ी गारंटी पीरियड में है।
आपका इंश्योरेंस सुरक्षित है।
कोई भी तकरार होती है तो डीलर के पास
जाइए।
आपकी गारंटी में आपकी जो भी कुछ है सब
तकरार दूर की जाएगी। आपका उसका कोई खर्चा
लगेगा नहीं। आपकी गाड़ी गारंटी पीरियड में
है। किसी के कहने पर विश्वास मत। गारंटी
पीरियड में गाड़ी ना हो तो
गारंटी पीरियड में ना हो
और एथेनॉल की वजह से खराब हो रही है तो
सर्टिफिकेट लाओ
और आप आप उसको कॉग्निसेंस लेंगे सर
कंपनी उसको फोकट में सुधार के देखेगी
आप कुछ ऐसा सरकार से कहेंगे कि अगर एथेनॉल
की वजह से हो रही है
ऑलरेडी पेट्रोलियम ये जो मैन्युफैक्चरिंग
कंपनी ने कहा है कि अगर इसके कारण कोई भी
तकलीफ होगी तो हम सुधार
आप स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शन सारी
मैन्युफैक्चरिंग कंपनी को दे देंगे सर
देने की जरूरत नहीं और
More transcripts
Explore other videos transcribed with YouTLDR.

Teori Pemberlakuan Hukum Islam
Pradana Boy · English

KELAS POLITIK - POLITIK ISLAM - Part 2
Ilmu Pemerintahan UMM · Indonesian

KELAS POLITIK - POLITIK ISLAM - Part 1
Ilmu Pemerintahan UMM · English

Polinomial (Bagian 1) - Pengertian dan Operasi Aljabar Polinomial Matematika Peminatan Kelas XI
m4th-lab · English

El Amazonas amenazado: minería, desarrollo y medio ambiente en la gran selva
NotimexTV · Spanish

Formalisasi Syariah di Indonesia (Bagian 1)
Islam Aktual · Indonesian

Hukum Islam di Zaman Kesultanan Nusantara
Islam Aktual · English

A-2.2 Licenciatura Pedagogía MB
IMR A-2 · Spanish

Cena del Señor PM - Pastor Abel Palma
Iglesia CFC · English

[ACFFEST 2024] Menabur Angin Menuai Badai
Suara Antikorupsi · Indonesian

CloComp 2526 Hashing 1
Bel V B · Indonesian

SEMINAR NASIONAL - PARADIGMA SISTEM PEMIDANAAN DALAM KUHP NASIONAL
Fakultas Hukum Universitas Islam Indonesia · English
Get the TLDR of any YouTube video
Transcribe, summarize, and repurpose videos in 125+ languages — free, no signup required.